Move to Jagran APP

खाकी का दामन हो रहा दागदार, अपने ही लगा रहे भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोप

रोहतक सेवा सुरक्षा सहयोग का दम भरने वाली पुलिस यूं तो अक्सर विवादों में र

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:40 AM (IST)
खाकी का दामन हो रहा दागदार, अपने ही लगा रहे भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोप
खाकी का दामन हो रहा दागदार, अपने ही लगा रहे भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोप

विनीत तोमर, रोहतक :

loksabha election banner

सेवा, सुरक्षा, सहयोग का दम भरने वाली पुलिस यूं तो अक्सर विवादों में रहती है, लेकिन पिछले एक माह में दो अधिकारियों समेत तीन पुलिसकर्मियों पर जो संगीन आरोप लगे हैं वह हर तरफ सुर्खियों में है। क्योंकि आरोप लगाने वाले कोई आम शख्स नहीं, बल्कि पुलिस महकमे के ही मुलाजिम हैं। किसी ने अपने अधिकारी पर भ्रष्टाचार में मिलीभगत के आरोप लगाए हैं तो महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारी पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप लगाकर कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन दोनों ही मामलों में न केवल अधिकारी और पुलिसकर्मी विवादों में आए, बल्कि पुलिस की छवि भी धूमिल हुई है। केस : 1

डीएसपी और हवलदार करते थे अवैध वसूली

शीतल नगर के रहने वाले होमगार्ड महेश कुमार की शिकायत पर 18 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने हवलदार राजकुमार को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। आरोपित हवलदार ड्यूटी लगाने के नाम पर होमगार्ड से रिश्वत लेता था। आरोपित से पूछताछ के बाद इस मामले में होमगार्ड के डीएसपी जगबीर सिंह का नाम भी सामने आया था। होमगार्ड से अवैध वसूली की रकम हवलदार लेता था, जिसे बाद में डीएसपी तक पहुंचाया जाता था। जांच पड़ताल के बाद विजिलेंस ने कई दिन पहले डीएसपी जगबीर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से डीएसपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। डीएसपी और हवलदार की मिलीभगत से चल रहा अवैध वसूली का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। केस : 2

महिला हेड कांस्टेबल ने डीएसपी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

कुछ दिन पहले पास के जिले की रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल ने अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि वह रोहतक विजिलेंस में तैनात है। विजिलेंस के डीएसपी नरेंद्र सिवाच उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ड्यूटी शुरू होने से पहले बुलाया जाता है और बाद में अकेले भी ऑफिस में रोका जाता है। उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ की जाती है और पूरे थाने में उसके बारे में गलत अफवाह फैलाई जाती है। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। मुख्यालय तक मामला पहुंचने के बाद डीएसपी को तत्काल रोहतक से हटाकर पंचकूला तबादला कर दिया गया। शिकायत के आधार पर डीएसपी के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया गया। केस : 3

यहां भी पुलिस पर लगे रिश्वत के आरोप

करीब दस दिन पहले पुलिसकर्मियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक अधेड़ ने एसपी ऑफिस के सामने पैरों की नस काटकर जान देने की भी कोशिश की थी। मूलरूप से कंसाला गांव का रहने वाला राजबीर सिंह अपने परिवार के साथ रोहतक कैलाश कालोनी में रहता है। दस दिन पहले वह एसपी ऑफिस पहुंचा और दोनों पैरों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय से उसका उपचार कराया गया। राजबीर का आरोप है कि वह कंसाला में पांच साल पहले नशा मुक्ति केंद्र चलाता था। वहां पर मारपीट के एक मामले में कंसाला पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने 60 हजार की रिश्वत ली थी। वर्जन

होमगार्ड के डीएसपी का मामला विजिलेंस के पास है। विजिलेंस ही इसकी जांच कर रही है। बाकी दोनों मामलों में गहनता से जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

- राहुल शर्मा, एसपी रोहतक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.