Move to Jagran APP

चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने हरियाणा पहुंचे कलराज, कहा- सभी सीटों पर करेंगे जीत दर्ज

कलराज मिश्र प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक से चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने पहुंच गए हैं। मिश्र ने दावा किया है राज्य में भाजपा सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 08:57 PM (IST)
चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने हरियाणा पहुंचे कलराज, कहा- सभी सीटों पर करेंगे जीत दर्ज
चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने हरियाणा पहुंचे कलराज, कहा- सभी सीटों पर करेंगे जीत दर्ज

जेएनएन, रोहतक। हरियाणा में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक से चुनाव अभियान का श्रीगणेश करने पहुंच गए हैं। मिश्र ने दावा किया है राज्य में भाजपा सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोग आना चाहते हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा और शर्त पर। जो भाजपा की शर्तों के अनुसार नहीं चलते वे चले जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य जीत हासिल करना है।

loksabha election banner

यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कलराज मिश्र ने कहा कि जींद उपचुनाव में कृष्ण मिड्ढा को पूरे विचार-विमर्श के बाद टिकट दिया गया है। वह जीत का दमखम रखते हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल राजकुमार सैनी को पार्टी से बाहर न किए जाने के मुद्दे पर मिश्र ने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक मजबूरियां हैं।

इस दौरान मिश्र ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि गरीबों को आरक्षण देने का काम उनकी सरकार ने किया है। इससे गरीबों को शिक्षा शासकीय सेवाओं में लाभ मिलेगा। अगर पार्टी को इससे चुनावी लाभ मिलता है तो इसमें क्या हर्ज है।

सपा-बसपा गठबंधन को मिश्र ने बेमेल बताया। कहा कि कुछ यादव, एससी व मुस्लिम को लुभाने के लिए यह काम किया जा रहा है। वे एक होकर लड़ेंगे तो चुनाव लड़ने में मजा आएगा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से हैं और वहां की राजनीति से भलीभांति वाकिफ हैं। पहले मायावती कहती थी कि वह कभी सपा के साथ नहीं जाएंगी। अब वह बेमेल गठबंधन में शामिल हो गई हैं।

बता दें, हरियाणा में दस लोकसभा सीटों में से सात पर भाजपा और तीन पर विपक्ष का कब्जा है। रोहतक के अलावा हिसार में जेजेपी सांसद दुष्यंत चौटाला और सिरसा में इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैैं। कलराज मिश्र ने रोहतक पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मंत्रणा की और प्रदेश के राजनीतिक माहौल को परखा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.