जेल में बर्तनों से बनाए जा रहे धारदार हथियार, नहीं रोक पा रहा जेल प्रशासन
जागरण संवाददाता, रोहतक : राम रहीम के बंद होने के कारण सुर्खियों में रहने वाली सुनारिया जेल में बर्तनों के हथियार मिलने के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी जेल में चम्मच और थालियों को काटकर हथियार बनाए गए थे। फिलहाल शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को हुए हवालाती बंदियों के बीच झगड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : राम रहीम के बंद होने के कारण सुर्खियों में रहने वाली सुनारिया जेल में बर्तनों के हथियार मिलने के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी जेल में चम्मच और थालियों को काटकर हथियार बनाए गए थे। फिलहाल शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने रविवार को हुए हवालाती बंदियों के बीच झगड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर रात बैरक नंबर छह और बैरक नंबर चार में बंद हवालाती बंदी अजय, गौतम, अमित निवासी खरावड़ व अमित निवासी पोली ने मिलकर दूसरे हवालाती बंदी भीम, बबलु, अमरजीत, चिराग और अमित पर हमला कर दिया था। आरोपितों ने नुकीली हथियारों से उन पर वार कर घायल कर दिया था। इस मामले में डीएसपी जेल सेवा ¨सह की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन जेल में धारदार हथियार मिलने पर जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार भी पहले की भांति थाली और चम्मच को काटकर धारदार हथियार बनाए गए थे। जिस तरीके से जेल प्रशासन की इतनी सख्ती के बावजूद बर्तनों से बनाए गए हथियार बरामद हो रहे हैं वह बड़ा सवाल है। लगातार मिल रहे इस तरह के हथियारों के बाद भी जेल प्रशासन कोई लगाम नहीं कस पा रहा।
जून माह में भी मिले थे बर्तनों से बनाए गए हथियार
इसी साल जून माह में भी जेल के अंदर हवालाती बंदी टिटौली निवासी सुनील पर दूसरे गुट के हवालाती बंदियों ने हमला कर दिया था। सुनील शहर के प्रसिद्ध व्यापारी और कांग्रेसी नेता अशोक काका की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उस पर भी बैरक नंबर छह के मुख्य गेट के सामने हमला किया गया था। हमलावरों ने सुनील का गला काटने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे। उस समय भी बर्तनों को काटकर ही धारदार हथियार बनाए गए थे।
-------------
जेल के अंदर हवालाती बंदियों के बीच मारपीट हुई थी। जिसका मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- राजेंद्र ¨सह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी।