इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
इनरव्हील क्लब ऑफ ब्लूमंगडेलस ने भिवानी रोड पर पुल के नीचे स्लम एरिया में आने वाले जाड़ों के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को 60 कंबल वितरित किए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 07:23 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 07:23 AM (IST)
रोहतक : इनरव्हील क्लब ऑफ ब्लूमंगडेलस ने भिवानी रोड पर पुल के नीचे स्लम एरिया में आने वाले जाड़ों के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को 60 कंबल वितरित किए। क्लब की प्रधान कोमल शर्मा ने बताया जाड़ों की शुरुआत हो चुकी है। वहीं स्लम एरिया में लोगों के पास सर्दी से बचने के लिए सही व्यवस्थाएं नहीं होती हैं। इसी को देखते हुए क्लब ने इन एरिया में कंबल बांटने का निर्णय लिया। वहीं क्लब की ओर से कोरोना महामारी को रोकने के लिए दो मस्कोटी रिपेलेट स्प्रे मशीन और बच्चों के खाने की सामग्री वितरित की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें