Move to Jagran APP

इनेलो-कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पदाधिकारियों को मिला टिकट, देर रात 17 नाम किए घोषित, पांच नामों पर फैसला आज

जागरण संवाददाता, रोहतक भाजपा ने सोमवार को 22 में से 17 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषि

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 09:03 PM (IST)
इनेलो-कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पदाधिकारियों को मिला टिकट, देर रात 17 नाम किए घोषित, पांच नामों पर फैसला आज
इनेलो-कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पदाधिकारियों को मिला टिकट, देर रात 17 नाम किए घोषित, पांच नामों पर फैसला आज

जागरण संवाददाता, रोहतक

loksabha election banner

भाजपा ने सोमवार को 22 में से 17 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। देर रात तक तमाम वर्कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर दोपहर से ही डेरा डाले हुए थे। देर शाम तक वर्करों ने कार्यालय ने नहीं छोड़ा। कई पदाधिकारियों को लिस्ट से नाम गायब होने का अंदेशा था। इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ में दूसरे कुछ मंत्रियों को सिफारिश के लिए फोन किया। बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय से दावेदारों को घर जाने के लिए कहा। इन्हें यही कहा गया कि लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी। जब कार्यालय से दावेदार चले गए तो देर रात लिस्ट जारी की गई। दूसरी ओर, वार्ड-4, वार्ड-9, वार्ड-12, वार्ड-15, वार्ड-17 के प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हो सके हैं। इन पांच वार्डों पर सबसे ज्यादा विवाद, दो मंत्रियों के यहां दावेदार

भाजपा के सूत्रों का दावा है कि लिस्ट में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबियों को ज्यादा टिकट मिले हैं। हालांकि कृषि मंत्री ओपी धनखड़ व दूसरे अन्य दो मंत्रियों के करीबी भी दावेदारी में थे। सबसे ज्यादा विवाद वार्ड-9 को लेकर था। यहां मीनाक्षी नांदल और रमेश बोहर में किसी एक नाम को फाइनल करने में परेशानी हुई। आखिर तक नाम नहीं फाइनल हो सका। निवर्तमान पार्षद अजय कुमार जैन टाटू व अन्य की दावेदारी वार्ड-4 से मानी जा रही थी। इस वार्ड पर कोई फैसला नहीं हो सका है। इसके अतिरिक्त वार्ड-12, वार्ड-15 और वार्ड-17 के प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल नहीं हो सके हैं। यह घोषित हुए भाजपा में वार्डों के प्रत्याशी

वार्ड : नाम

01 : नीलम पांचाल पुत्र राज ¨सह

02 : कुसुम पत्नी अशोक जांगड़ा

03 : तिलकराज चौहान पुत्र जागेराम

05 : कविता खटक पत्नी अमित खटक

06 : सुरेश किराड़ पुत्र राम प्रसाद

07 : बलजीत संह पुत्र चंदगी राम

08 : रोहताश कुमार पुत्र रायजीत ¨सह

10 : मोनू पत्नी विकास

11 : सुमन रानी पत्नी पवन कुमार

13 : कंचन खुराना पत्नी : अशोक खुराना

14 : राधेश्याम ढल पुत्र दयानंद ढल

16 : ¨डपल जैन पत्नी अमित जैन

18 : नीलम पुत्री जय किशन राजौतिया

19 : मुक्ता नागपाल पत्नी दीपक नागपाल

20 : पूनम किलोई पत्नी सूरजमल किलोई

21 : प्रवीन कौशिक पुत्र शिवनारायण शर्मा

22 : धर्मबीर शर्मा पुत्र प्यारेलाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.