भारत विकास परिषद ने लिया चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प
भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की जन्म शताब्दी वर्ष पर रोहतक शाखा की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन हुआ।
रोहतक : भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की जन्म शताब्दी वर्ष पर रोहतक शाखा की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. मारकंडेय आहूजा ने कहा कि डा. सूरज प्रकाश महामानव की परिकल्पना को साकार और सामाजिक समरसता को स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहे। डा. सूरज प्रकाश से प्रेरणा लेनी चाहिए और चीनी सामान का बहिष्कार किया जाए। शाखा अध्यक्ष सुरेश सिघल ने सभी सदस्यों को चीनी सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लोकेश जैन, अशोक बंसल, अरुण जैन, विजय जैन, शमशेर प्रकाश गोयल, देवेंद्र गोयल, रंजना गोयल, डा. संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, डा. महेश गोयल और डा. हरवंशलाल आदि मौजूद रहे। जासं