Move to Jagran APP

उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 07:48 PM (IST)
उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर : बराला
उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर : बराला

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डा. कृष्ण मिढ़ा की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि यह जींद की जनता की जीत है और मतदाताओं में भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर अपनी मोहर लगाने का काम किया है। वह बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि लगभग सवा चार साल पहले प्रदेश की जनता ने जिस मकसद से भाजपा को सत्ता की बागडौर सौंपी थी, सरकार उसे पूरा करती चली गई। यह उसी का परिणाम है कि मतदाताओं में न केवल मेयर के चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाया बल्कि जींद उपचुनाव में भी पार्टी के उम्मीदवार को जीताकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा की सरकार आमजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकार ने जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया वहीं लोगों को पारदर्शी प्रशासन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सम्मान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। शर्मा अनुभवी राजनीतिज्ञ, चुनाव से पूर्व उनकी टिप्पणी सहज थी

बराला ने स्पष्ट किया कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय में कराए जाएंगे। किसानों की पेंशन संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार एक बड़ी घोषणा करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के बीच काटा निकालने संबंधी बात के संबंध में उन्होंने कहा कि शर्मा अनुभवी राजनैतिक है और तत्कालीक राजनैतिक वातावरण के आधार पर उनकी टिप्पणी सहज थी। आज उनकी कहीं हुई बात सही साबित हुई है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी राजनैतिक दल को अपना मौजूदा विधायक ही चुनाव मैदान में उतारना पड़ा। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में जहां इनेलो ने उधार का उम्मीदवार लिया वहीं जेजेपी ने परिवारवाद की पुरानी परंपरा को बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चौ. देवीलाल कहा करते थे कि लोकराज लोकलाज से चलता है लेकिन अब तो उनके घर में ही लोकलाज नहीं रही तो ये लोग जनता का भला कैसे कर सकते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.