रोहतक में छोटे ने कपड़ों और चप्पलों से की बड़े भाई के शव की पहचान, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रोहतक में डिग्गी के पास मिले शव की पहचान खेड़ी साध निवासी सोनू के रूप में हुई है। छोटे भाई ...और पढ़ें
-1790600309968_m.webp)
नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका। फाइल फोटो
HighLights
रोहतक में डिग्गी के पास मिला शव सोनू का निकला।
छोटे भाई मोनू ने कपड़ों और चप्पलों से शव की पहचान की।
शव के पास सिरिंज मिली, ओवरडोज से मौत की आशंका।
जागरण संवाददाता, रोहतक। आइमटी थाना क्षेत्र में डिग्गी के पास मिले शव की पहचान खेड़ी साध निवासी 30 वर्षीय सोनू के रुप में हुई है। सोमवार को छोटे भाई मोनू ने पीजीआइएमएस के शवगृह में पहुंचकर अपने बड़े भाई की कपड़ों और चप्पलों से पहचान की।जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मोनू ने बताया कि उसका भाई पिछले रविवार को घर से निकला था। इसके बाद से वह लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जब कोई सुराग नहीं मिल सका तो वह थाने में शिकायत कराने पहुंचे।
जिस पर पुलिस ने बताया कि शनिवार को तालाब के पास एक प्लाट में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है और उसके शव को शवगृह में रखा हुआ है। जिसके बाद वह शवगृह में पहुंचे। कपड़ों और चप्पल से उन्होंने अपने भाई की पहचान की।
नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
पुलिस जांच में सोनू के शव के पास से एक सिरिंज भी मिली थी। इसके बाद से नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने भी बताया कि सोनू नशे का आदि था और जहां से उसका शव बरामद हुआ है। वहां पर गांव के कई अन्य युवा भी नशा करते हैं।
फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
