उत्तर प्रदेश से लाए थे अवैध हथियार, पुलिस के विशेष अभियान में धरे गए
जागरण संवाददाता, रोहतक : पुलिस के विशेष चे¨कग अभियान में शुक्रवार रात 500 से अधिक वाहनों के चालान कि
जागरण संवाददाता, रोहतक : पुलिस के विशेष चे¨कग अभियान में शुक्रवार रात 500 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही अवैध शराब और सट्टे की खाइवाली के आरोपों में 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ भी दो युवकों को पकड़ा है।
एसपी जश्नदीप ¨सह रंधावा ने बताया कि अभियान के दौरान सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने शाम 6 से रात 11 बजे तक चे¨कग की। चे¨कग में ट्रिपल राइ¨डग, ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट आदि करीब 500 वाहनों के चालान काटे गए। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने और अवैध शराब रखने के आठ मामले दर्ज किए। एंटी व्हीकल थैफ्ट और नई अनाजमंडी पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए एक आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम जनता कालोनी निवासी दीपक बताया, जिसके पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। आरोपित उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदकर लाता था और दोस्तों पर प्रभाव जमाने के लिए अवैध हथियार खरीदा था। इसके अलावा मायना नहर के पास से पकड़े गए आरोपित मायना निवासी इंद्रजीत के पास से भी देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपित भी कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से हथियार लाया था, जो लूट की किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।