पति को पड़ोसन से हो गया प्यार, पत्नी रोड़ा बनी तो प्रेमिका से मिलकर दे दिया जहर
पति के पड़ोस में रहने वाली महिला से संबंध बन गए। तीन दिन पूर्व पत्नी ने उन्हें देख लिया तो पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जहर दे दिया।
\जेएनएन, रोहतक। एक व्यक्ति के अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला से संबंध बन गए। पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को जहर दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के बयानों पर पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ जहर देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
बहुअकबरपुर निवासी युवती की शादी 16 जून 2004 को किशनगढ़ निवासी युवक के साथ हुई। महिला का आरोप है कि कुछ दिन तो उसका पति उसके साथ ठीक रहा, लेकिन बाद में वह उससे खिंचा-खिंचा रहने लगा। बाद में पता चला कि उसके पति के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं।
यह भी पढ़ें: छात्रा के पीछे पड़ गए युवक, सहमी हालत में कभी झाड़ियों में छिपती रही तो कभी कमरे में
महिला के मुताबिक उसने अपने पति को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उल्टा उसे डांट देता। पति अक्सर पड़ोस में रहने वाली महिला के पास आता-जाता रहता था। महिला के मुताबिक तीन दिन पहले भी उसने पड़ोसी महिला को पति के साथ देखा। उसने इसका विरोध किया।
यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए छह युवक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका
इसके बाद पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके खाने में जहर मिला दिया। उसने खाना खाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे पीजीआइ में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की स्थिति जहर के कारण बिगड़ी है। महिला ने अपने मायके में इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसके मायके से अन्य लोग आ गए महम थाने में शिकायत दी।
यह भी पढ़ें: कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्ाीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म