साहित्यकार रामकिशन राठी को मिली ¨हदी साहित्य भूषण की मानद उपाधि
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजस्थान के साहित्य मंडल श्रीनाथ द्वारा हरियाणा के वरिष्ठ साहित्
जागरण संवाददाता, रोहतक :
राजस्थान के साहित्य मंडल श्रीनाथ द्वारा हरियाणा के वरिष्ठ साहित्यकार रामकिशन राठी को ¨हदी साहित्य भूषण की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 14 से 16 सितंबर 2017 को राष्ट्र भाषा ¨हदी के क्षेत्र में अनुपम योगदान दिए जाने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करते हुए रामकिशन राठी को दिया गया। साहित्यकार व अध्यापक पवन गहलौत ने बताया कि साहित्य मंडल नाथद्वारा की स्थापना 1938 में ¨हदी के पुरोधा साहित्य भगवती प्रसाद देवपुरा द्वारा की गई थी। यह प्रतिष्ठान प्रत्येक वर्ष में दो बार राष्ट्रीय साहित्यकार को सम्मानित करता है। देशभर से आए साहित्यकारों ने आंचलिक क्षेत्रों में ¨हदी भाषा की प्रगति का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। 14 और 15 सितंबर को रात्रिकाल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। वर्तमान में श्यामप्रकाश देवपुरा साहित्य मंडल नाथ द्वारा के प्रधानमंत्री हैं। सम्मेलन में साहित्य मंडल नाथ द्वारा के अध्यक्ष नरहरी ठाकुर मंडल के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा, र¨वद्र कुमार मेरठ, बन्ने सोलापुर, दीलिप ¨ढग चेन्नई, सुभाष शामा राठौड, उमाशंकर साहिल रूद्रपुर, ओमप्रकाश पांडे सिलीगुडी सहित सैकड़ों साहित्यकार मौजूद रहे।