Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद

मेयर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर नवनीत ने कहा ध्यानचंद फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी और कप्तान थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 09:49 AM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद

जासं, रोहतक : मेयर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर नवनीत ने कहा ध्यानचंद फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी और कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। ये तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उनके जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें 1956 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक तस्वीर हुड्डा ने बताया 1936 बर्लिन ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम का कप्तान चुना गया। इस पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा मुझे जरा भी आशा नहीं थी कि मैं कप्तान चुना जाऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल हुड्डा और प्रदीप टिकू ने की। इस मौके पर दिनेश ढुल, शक्ति, रॉबिन, संजय, अंकित आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.