UP के कुनाल सिंह के नाम पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागा था हिमांशु भाऊ, अमेरिका से चलाता था सिंडिकेट; 64 मामले हैं दर्ज
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ अमेरिका में फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया।
-1792960133475_m.webp)
हिमांशु भाऊ। फाइल फोटो
HighLights
कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार।
फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था हिमांशु भाऊ।
नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इसके चलते उसके रिटौली गांव स्थित घर पर ताला लगा हैं और गांव वाले उसके बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया हैं कि हिमांशु उर्फ भाऊ ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी कुनाल सिंह के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ हैं और 4 जुलाई 2026 को उसका पासपोर्ट भी रद्द करा दिया था। पुलिस रिकार्ड की मानें, तो रोहतक जिले के रिटौली गांव निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ 64 मामले दर्ज हैं।
2019 में किया था पहला अपराध
उसने खुद हिमांशु भाऊ गैंग बनवाया और इस गिरोह से करीब 181 सहयोगी जुड़े हुए हैं। उसने दिल्ली-एनसीआर, रोहतक, झज्जर और सोनीपत में अपना नेटवर्क बना रखा था। भाऊ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के मामले दिल्ली-एनसीआर समेत कई थानों में दर्ज हैं। वहीं हिमांशु ने वर्ष 2019 में पहला अपराध किया था।
हिसार स्थित किशोर सुधार गृह से 17 अन्य किशोरों के साथ दीवार तोड़कर भागने की घटना के बाद वह चर्चा में आया था। करीब सात साल से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस लगातार उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
पिता की हो चुकी है मौत
ग्रामीणों के मुताबिक, हिमांशु के पिता कृष्ण की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसकी बहन की शादी हो चुकी हैं और उसकी मां भगवानी पहले कभी-कभी गांव वाले घर में आती थीं, लेकिन अब आना बंद कर दिया हैं। घर पर ताला लगा हुआ हैं।
वहीं, परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। इनमें एक सेवानिवृत्त सैनिक और खेतीबाड़ी करने वाले रिश्तेदार भी हैं।
फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागा था नीरज
वहीं पुलिस रिकार्ड की मानें, तो फरीदाबाद जिले के गांव फरीदपुर निवासी नीरज उर्फ कपिल उर्फ नीरज फरीदपुर के खिलाफ कुल 44 मामले दर्ज बताए गए हैं। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में अपराध किए गए।
विवरण में हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली को उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों का तरीका बताया गया हैं। उसके गिरोह से 76 सहयोगी के जुड़े होने का दावा किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक, नीरज ने वर्ष 2015 में पहला अपराध किया था।
साल 2019 में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या की साजिश से उसका नाम चर्चा में आया। उसके पास कपिल शर्मा के नाम से कथित तौर पर हासिल किया गया पासपोर्ट होने का उल्लेख हैं। इस पासपोर्ट को 6 अगस्त 2024 को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई हैं।
दोनों को जल्द भारत लाने की तैयारी तेज
बता दें कि पुलिस ने हिमांशु भाऊ के साथ फरार गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया हैं। विदेश में रहकर भारत के दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में गैंग चलाने का आरोप हैं।
इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बाद से भारतीय एजेंसियां तलाश में जुटी हुई थीं। फिलहाल, भारतीय एजेंसियां अमेरिका से प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया तेज करने में जुटी हुई हैं।
