Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: जहरीली हुई हवा...दिन भर छाई रही धुंध, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    Haryana Weather Update हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आठ नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में अब गिरावट होने लगी है और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी 376 दर्ज किया गया है।

    By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Fri, 03 Nov 2023 08:11 AM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में जहरीली हुई हवा, दिन भर छाई रही धुंध

    जागरण संवाददाता, रोहतक। Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    प्रदेश में आगामाी दिन में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि वर्तमान समय में हरियाणा की हवा जहरीली बनी हुई है। पूरे प्रदेश में धुंध छाई हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में और गिरावट की संभावना

    तापमान में अब गिरावट होने लगी है और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में शहर में वीरवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। यहां तक कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी 376 दर्ज किया गया है।

    जो कि प्रदूषण की ज्यादा खराब स्थिति मानी जाती है। वहीं, अगले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

    तीन दिन में तापमान में एक डिग्री की गिरावट

    तीन दिन पहले 30 अक्टूबर को रोहतक का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जबकि दो नवंबर वीरवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तीन दिन में ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर अनिल विज की दो टूक, बोले- उनकी बात पर कांग्रेस में ही सहमति नहीं

    कितना रहा रोहतक में एक्यूआई

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे रही।

    बता दें कि 29 अक्टूबर को रोहतक का एक्यूआई 259 दर्ज किया गया। उसके बाद यह लगातार बढ़ता जा रहा है और वीरवार को 379 पर पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें- Gurugram ASI Murder: गलत कारनामों के कारण बेटे को संपत्ति से किया बेदखल, हरियाणा पुलिस के ASI की गोली मारकर हत्या