जेल में गुरमीत राम रहीम का वजन 15 किलो घटा, डॉक्टरों ने कहा मेहनत करो
सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम का वजन 15 किलाे घट गया है। उसे एलर्जी की शिकायत है, लेकिन उसका शुगर लेबल और रक्तचाप घट गया है।
जेएनएन, रोहतक। गुरमीत राम रहीम की जेल में वजन घट गया है। पीजीआइ के डॉक्टरों की टीम ने गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच की। उसका वजन 15 किलोग्राम कम हो गया है। इसके साथ ही उसका शुगर लेबल और रक्तचाप भी घट गया है। डॉक्टरों ने उसे शारीरिक मेहनत करने को कहा है।
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए पीजीआइ से डाॅक्टर का दल पहुंचा। उन्होंने जांच के दौरान पाया कि गुरमीत का वजन करीब 15 किलो तक कम हो गया। उसे एलर्जी की शिकायत मिली, लेकिन स्वास्थ्य में और कोई दिक्कत नहीं मिली। डॉक्टरों ने उसकी करीब दो घंटै तक जांच की।
जेल सूत्रों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम ने स्वास्थ्य में गड़बड़ी की शिकायत की थी, इसके बाद डॉक्टरों का दल उसकी जांच करने पहुंचा। जेल में पहुंचने से पहले डॉक्टर की टीम की ही सुरक्षा की जांच हुई। फिर टीम को जेल के अंदर जाने दिया गया। इसके बाद डॉक्टरों के एक पैनल ने उसके स्वास्थ्य को जांचा, जिसमें 25 अगस्त के बाद से उसका वजन 15 किलो कम मिला।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक टिप्पणी पर सलमान व शिल्पा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस को दी शिकायत
शुगर और ब्लड प्रेशर ठीक था, लेकिन गुरमीत को एलर्जी की शिकायत है। यह रुटीन हेल्थ चेकअप था लेकिन गुरमीत को कई दिन से घबराहट की शिकायत थी। डॉक्टरों ने इस दौरान गुरमीत की रुटीन और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उसे और शारीरिक मेहनत करने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़ें: अफसरों से पूछ रही हरियाणा सरकार, बताओ किस जाति के हो भाई