राम मंदिर आंदोलन में सहयोग करने वालों को सम्मानित करे सरकार
भाजपा नेता मनोहरलाल बधवा ने बताया है कि स्वर्गीय डा. मंगल सेन की अगुवाई में राम मंदिर के आंदोलन में जो कार्यकर्ता अयोध्या गए थे उनको गिरफ्तार किया गया था। राम मंदिर आंदोलन के लिए सहयोग करने वालों को सम्मानित करने की मांग उठी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : राम मंदिर आंदोलन के लिए सहयोग करने वालों को सम्मानित करने की मांग उठी है। भाजपा नेता मनोहरलाल बधवा ने बताया है कि स्वर्गीय डा. मंगल सेन की अगुवाई में राम मंदिर के आंदोलन में जो कार्यकर्ता अयोध्या गए थे उनको गिरफ्तार किया गया था।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया को सौंपे गए गए मांग-पत्र में कहा है कि सरकार उन सभी लोगों को सम्मानित करे, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में प्रत्यक्ष तौर से सहयोग दिया हो। इन्होंने बताया है कि अयोध्या तक जाने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल के पिता भगवान दास बंसल, अमरनाथ भाटिया एडवोकेट हंस राज भाटिया, सुंदरलाल सेठी एडवोकेट, प्रदीप जैन, लघा राम तागरा, रामकिशन परूथी, चमन लाल खानिजो, शिवलाल कत्याल मुख्य रूप से शामिल थे। इनकी संख्या करीब दो ग्रुपों में करीब 80 तक थी। मैं भी साथ गया था। भाजपा प्रदेश समिति में भी यह मांग रखी गई है। यह भी कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पांच अगस्त को राम जन्म भूमि का निर्माण शुरू होने जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता से लेकर आमजन तक का सहयोग ही कहेंगे कि मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो सका।