किसान-मजदूरों की समस्याओं की जल्द विचार करे सरकार
भारतीय किसान यूनियन (अ) की बैठक मंगलवार को अनाज मंडी स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई।
जासं, रोहतक : भारतीय किसान यूनियन (अ) की बैठक मंगलवार को अनाज मंडी स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह दहिया व प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने की। बैठक में मुख्य रूप से कप्तान, नीलम, दलाल व जय भगवान पहलवान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल ने कहा कि भाकियू किसानों व मजदूरों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है और और उन्होंने यूनियन के सदस्यों को भी किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सरकार से किसानों की मांगों को मनवाने के लिए उनकी यूनियन हर समय संघर्ष के लिए तैयार है। सरकार से आग्रह है कि किसानों की मांगों पर जल्द से जल्द विचार करें।