नवरात्र के अंतिम दिन हुआ कन्याओं का पूजन
नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां की आराधना के साथ ही कन्या पूजन कर नव दुर्गा पर्व मनाया।
जागरण संवाददाता, रोहतक : नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा मां की आराधना के साथ ही कन्या पूजन कर नव दुर्गा पर्व मनाया। मंदिरों में भी मां की पूजा अर्चना की गई। हालांकि कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। वहीं, मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के हैंड सैनिटाइज कराए गए और उनको मास्क का प्रयोग करने के साथ ही उचित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की हिदायत भी समय समय पर दी गई। कोरोना काल के चलते ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों में ही कलश स्थापना कर दुर्गा पूजा की। कोरोना महामारी के चलते कन्या पूजन में श्रद्धालुओं को दिक्कते भी आई। वहीं, श्रद्धालओं ने नौ दिन पहले लगाई जौ के पौधों को वसर्जित भी किया।
मंदिर में लगाया भंडारा
महम : वहीं, महम स्थित प्राचीन माता काली देवी मंदिर में सुबह हवन के बाद भंडारा लगाया गया। मंदिर की संचालिका आशा देवी व पुजारी विद्याराम ने कहा कि सातों दिनों मंदिर में उचित शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया गया। अनिल सिगला, अतुल गुप्ता, विजय गर्ग, मास्टर राजेंद्र सिंह, सुशील गर्ग, रमन गर्ग, सुमित गोयल, संजय गुप्ता, साक्षी मनचंदा, विजय, पिकी, अजय गर्ग आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।