Move to Jagran APP

अध्यादेश वापस नहीं लिए तो होगी आर-पार की लड़ाई : दांगी

भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन अध्यादेशों का कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध करती है। ये अध्यादेश किसानों के खिलाफ हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:15 AM (IST)
अध्यादेश वापस नहीं लिए तो होगी आर-पार की लड़ाई : दांगी
अध्यादेश वापस नहीं लिए तो होगी आर-पार की लड़ाई : दांगी

संवाद सहयोगी, महम : भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन अध्यादेशों का कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध करती है। ये अध्यादेश किसानों के खिलाफ हैं। भाजपा ने अध्यादेशों को वापस नहीं लिया तो सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ये बातें पूर्व राजस्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने शुक्रवार को महम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की भलाई के काम किए हैं। दांगी ने चौधरी देवीलाल को किसानों का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को समर्थन देने वाले नेता चौधरी देवीलाल को अपना आदर्श मानते हैं तो उन्हें सरकार से तुरंत समर्थन वापिस लेकर किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान किसी जाति या वर्ग का नाम नहीं है। किसान के बिना दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी व मजदूर बेसहारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 21 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर अध्यादेश वापिस लेने के लिए लिए प्रदर्शन करेगी।

loksabha election banner

उन्होंने विधायक बलराज कुंडू पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक को हलके के लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठानी चाहिए। हलके में नशा बुरी तरह पैर पसार चुका है। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगत सिंह काला, अनिल शर्मा, धर्मबीर वकील, बलजीत नंबरदार, पार्षद कृष्ण नेहरा, सोमनाथ गिरौत्रा, संजीव गुप्ता, अशोक खुराना व समुंद्र उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.