अचानक बिगड़ी तबीयत और दिल्ली AIIMS पहुंचे हरियाणा CM भूपेंद्र सिंह, अब दीपेंद्र हुड्डा ने बताया पिता की सेहत का हाल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। रूटीन जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

हरियाणा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)
HighLights
भूपेंद्र हुड्डा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
रूटीन जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।
बेटे दीपेंद्र सिंह ने स्वस्थ होने की जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंगलवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए।
हुड्डा के बेटे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिता की तबीयत को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी तरह की अन्य परेशानी की बात नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छुट्टी भी दे दी गई है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी जानकारी
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पिता भूपेंद्र हुड्डा की सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर लौट आए हैं। उन्हें 2-3 दिन आराम करने की सलाह दी गई है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
हमारे नेता आदरणीय चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। @BhupinderShooda
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) October 14, 2026
इंडी ब्लॉक की बैठक में लिस्टा हिस्सा
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की ओर से आयोजित आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ प्रदर्शन में भाग लिया था। आंदोलन के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर भी सामने आई थी।
मंगलवार देर शाम हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे नियमित जांच का मामला बताते हुए किसी अन्य तरह की चिंता से इनकार किया।
