मास्क और सैनिटाइजर बांटकर मनाया पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन
पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मास्क व सैनिटाइजर बांट कर मनाया।
संवाद सहयोगी, महम : पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मास्क व सैनिटाइजर बांट कर मनाया। कांग्रेस हलकाध्यक्ष जगतसिंह काला व बिल्लू हुड्डा ने कहा कि कोरोना काल के चलते पूर्व सीएम का जन्मदिन केक काट कर मनाने की बजाए क्षेत्र में सैनिटाइजर व मास्क बांट कर मनाया गया है। कार्यक्रम में श्रीशिवानंद धर्मार्थ चिकित्सालय खेड़ी महम में बड़े स्तर पर सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराए गए। चिकित्सालय के संचालक डा. कृष्ण लांबा ने इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर मास्टर योगेंद्र सिंहपुरा, अनिल शर्मा, सोमनाथ गिरौत्रा, मांगेराम ठेकेदार, कृष्ण नहरा, रामफल गंगा नगर, विकास सीसर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।