सुबह छाया कोहरा, दोपहर में खिली धूप तो मिली राहत
जागरण संवाददाता रोहतक मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला। सोमवार को सुबह घना कोहर
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 12:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्दी बढ़ गई। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी बनी रही। वाहनों को दिन में ही हेड लाइट जलाकर चलते देखा गया। घने कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। वहीं, दोपहर को कोहरा छंट गया और धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि शाम को फिर से बादल छान लगे और सर्द हवाएं चलने से एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाने व आंशिक रूप से धूप खिलने की संभावना बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें