रोहतक में पांच एमएम बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
जागरण संवाददाता, रोहतक : तेज गर्जना के साथ मंगलवार अल सुबह रोहतक में झमाझम बारिश शुरू
जागरण संवाददाता, रोहतक : तेज गर्जना के साथ मंगलवार अल सुबह रोहतक में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने ठिठुरन भी बढ़ गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे विभिन्न स्थानों पर कीचड़ हो गया, कहीं-कहीं जलभराव भी देखा गया। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
सोमवार देर रात मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और बूंदाबांदी हुई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे गर्जना के साथ बारिश होने लगी। रोहतक में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर, बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर तक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से बादल छाने और सर्द हवाएं चलने ठिठुरन बढ़ गई।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों में बादल छाने के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को हुई बारिश से रबी फसलों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने ¨सचाई के लिए किसानों को अभी इंतजार करने की सलाह भी दी है। वर्जन
मंगलवार को हुई बारिश से रबी फसलों को खासा फायदा होगा। इन दिनों रबी फसलों को ¨सचाई की जरूरत है। ऐसे में यह बारिश ¨सचाई का काम करेगी। ¨सचाई के लिए किसानों को कुछ दिन इंतजार की सलाह दी जा रही है।
डा. रोहताश ¨सह, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।