Move to Jagran APP

जीआरपी थाना में महिला कर्मचारियों को मिलेगा अलग कक्ष

रोहतक : राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना में महिला कर्मचारियों को अब

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 06:18 PM (IST)
जीआरपी थाना में महिला कर्मचारियों को मिलेगा अलग कक्ष
जीआरपी थाना में महिला कर्मचारियों को मिलेगा अलग कक्ष

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना में महिला कर्मचारियों को अब अलग से कक्ष मिलेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कक्ष का निर्माण जीआरपी थाना परिसर में ही किया जाएगा। इस कक्ष के साथ साथ महिलाओं के लिए अलग से शौचालय भी बनाया जाएगा। सुविधाएं बढ़ने से महिला कर्मचारियों को काफी राहत मिल सकेगी। इसके अलावा थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं भी महिला पुलिस कर्मियों को अलग कक्ष में बैठकर अपनी शिकायत बता सकेंगी। महिला कक्ष का निर्माण इस महीने में पूरा होने की उम्मीद है। जीआरपी थाना में आधा दर्जन से अधिक महिला पुलिस कर्मी तैनात है। थाने में इससे पहले महिलाओं के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते महिला शिकायतकर्ताओं को अकसर अपनी समस्याएं बताने में हिचकिचाहट होती थी। वहीं कॉमन शौचालय होने से महिला पुलिस कर्मियों को भी दिक्कतें होती थी। लेकिन अब इन समस्याओं का समाधान जल्द होने की संभावना बनी है। थाना परिसर में महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग से कक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी महीने में महिला कक्ष व शौचालय का निर्माण पूरा होने की संभावना है। इससे महिला पुलिस कर्मियों की समस्या का समाधान होगा।

- नरेश कुमार, एसआइ, जीआरपी थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.