विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 May 2019 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 06:29 AM (IST)

संवाद सहयोगी कलानौर सरसों की खरीद न होने पर शुक्रवार को किसानों में जमकर प्रदर्शन ि

सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कलानौर : सरसों की खरीद न होने पर शुक्रवार को किसानों में जमकर प्रदर्शन किया। रोहतक-भिवानी रोड पर जाम लगाते हुए किसानों ने खरीद शुरू कराने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों का आरोप है कि आढती तो खरीदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन खरीद एजेंसी खरीद नहीं कर रहीं हैं।

शुक्रवार को मंडी में सरसों बेचने आए किसानों की सरसों खरीद न होने पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने भिवानी रोड पर जाम लगाते हुए मांग की कि जल्द से जल्द सरसों की खरीद शुरू कराई जाए। बताया कि मुख्यमंत्री ने छह मई रैली के दौरान घोषणा की थी कि मंडियों में सरसों की खरीद की जाएगी। इसके बाद भी मंडी में अभी तक खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसानों ने सरसों की निकासी कराते हुए मंडी में बिक्री के लिए पहुंचना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के ट्रैक्टर मंडी में न जाने देने पर किसानों ने ट्रैक्टर रोड पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद किसान जाम खोलने के लिए राजी हुए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सरसों की खरीद शुरू नहीं की तो वह फिर से प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।