Move to Jagran APP

कांग्रेस की सरकार आने पर बनाया जाएगा किसान आयोग : पटोले

जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय कांग्रेस खेत मजदूर संघ के चेयरमैन नाना पटोले ने कह

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:54 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:54 AM (IST)
कांग्रेस की सरकार आने पर बनाया जाएगा किसान आयोग : पटोले
कांग्रेस की सरकार आने पर बनाया जाएगा किसान आयोग : पटोले

जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय कांग्रेस खेत मजदूर संघ के चेयरमैन नाना पटोले ने कहा कि भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के वादे को भाजपा सत्ता मिलने के बाद भूल गई। वहीं कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान आयोग का गठन किया जाएगा। वह रविवार को यहां तिलियार पर्यटन केंद्र पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र में भी किसानों के लिए अहम निर्णय लेगी। सरकार आने पर गठित किया जाने वाला किसान आयोग फसल के समर्थन मूल्य व किसानों की अन्य समस्याओं के लिए काम करेगा। नाना पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नजर आते हैं, उनके अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। भाजपा ने न तो केंद्र में और ना ही हरियाणा प्रदेश में किसान के लिए कोई काम किया। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप ¨सह सुरजेवाला की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा के पास तो खुद का प्रत्याशी तक नहीं था। इनेलो और जननायक जनता पार्टी आपसी झगड़े में उलझकर रह जाएंगी। इससे पहले पूर्व मंत्री व हरियाणा के संयोजक सुभाष बतरा ने नाना पटोले का स्वागत किया। उनके साथ किसान कांग्रेस किसान के नेशनल कोऑर्डिनेटर नारायण पाल, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, उपप्रधान सुरेंद्र सोलंकी, बिहार के प्रभारी राजू मान, विनोद खन्ना, सुरेंद्र दहिया राजवीर ¨सह, दिल्ली के अध्यक्ष जगदेव मलिक, प्रदीप खटाना, कांता आलडिया, सतीश बंधु डा. अनिल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.