प्रत्येक श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाए : सैनी
जागरण संवाददाता, रोहतक : श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को
जागरण संवाददाता, रोहतक :
श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक को अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना चाहिए। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, तो श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। श्रम कल्याण बोर्ड मजदूरों के कल्याणार्थ 22 योजनाएं संचालित कर रहा, इसलिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन से इन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। वे सोमवार को हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मी¨टग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सोनीपत में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित समारोह का न्यौता भी दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरूषों के जन्मोत्सव को राजकीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है ताकि प्रदेश की जनता महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण कर सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जन्म दिवस समारोह राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। सोनीपत की अनाज मंडी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसके अलावा कई मंत्री भी इस जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।
श्रम कल्याण मंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस पर 60 हजार पंजीकृत महिलाओं को सिलाई मशीने वितरित की जाएंगी। चालू वित्त वर्ष के दौरान मजदूरों के बच्चों के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि रोहतक सोनीपत के साथ लगता जिला होने के कारण इस राज्य स्तरीय रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर जिला के मजदूर वर्ग के व्यक्तियों को रैली में भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि उनके कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी भी उन्हें मिल सके।
श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा ने कहा कि बोर्ड द्वारा संगठित, असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए अनूठी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों को चिन्हि्त करके लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना चाहिए ताकि इन योजनाओं का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रदेश सदस्य किरन कलकल ने भी विश्वकर्मा रैली में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि 18 सितम्बर को रोहतक में भी जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, कर्नल राजेंद्र सुहाग, सूबेदार सुरेश कुमार, डा. दिनेश घिलौड़, पार्षद मदन लाल कुरडा व जयभगवान सैनी, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जय¨सह लाकडा, जोगेंद्र सैनी, जसवंत बलियाणा, अनिल हुड्डा, भूषण चुघ, सुनील आर्य ब्लाक समिति कलानौर, रणबीर ढाका, वजीर खोखर, बंसी विज, पदम ढुल, संजय बल्हारा, चेतना अरोडा, देवराज सांपला, संदीप बुधवार, सुरेश सैनी, अशोक वर्मा, गुलशन दुआ, कुल¨वद्र ¨सह सिक्का, सुभाष सैनी, सुरेंद्र काले सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।