Move to Jagran APP

हर माह रेहड़ी-फड़ी वालों से दो करोड़ की हो रही अवैध वसूली

अरुण शर्मा, रोहतक शहर के बड़े बाजारों में दुकानों और शोरूम के आगे रेहड़ी और

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:15 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 12:15 AM (IST)
हर माह रेहड़ी-फड़ी वालों से दो करोड़ की हो रही अवैध वसूली
हर माह रेहड़ी-फड़ी वालों से दो करोड़ की हो रही अवैध वसूली

अरुण शर्मा, रोहतक

loksabha election banner

शहर के बड़े बाजारों में दुकानों और शोरूम के आगे रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को हर माह मोटी रकम अदा करनी पड़ रही है। ज्यादातर बाजारों में दुकानों-शोरूम के आगे एक-एक इंच जमीन बेच दी गई है। रेहड़ी-फड़ी वालों से हर माह डेढ़ से दो करोड़ तक अवैध वसूली की जा रही है। यह भंडाफोड़ एक व्यापारी नेता और खुद को रेहड़ी यूनियन का प्रधान बताने वाले रेहड़ी संचालक के बीच फोन पर हुई बातचीत से हुआ है।2.11 मिनट हुई बातचीत करीब 15 दिन पुरानी है। हालांकि स्ट्रीट वेंडर जोन तय होने के बाद रेहड़ी-फड़ी वालों को अवैध वसूली से राहत मिल सकती है। वैध वसूली करने वाले निगम प्रशासन के अतिक्रमण हटवाने के अभियान में भी खलल डालरहे हैं। किला रोड, रेलवे रोड, कच्चाबेरी रोड और गांधी कैंप में यही स्थिति

व्यापारी नेता व रेहड़ी यूनियन के पदाधिकारी के बीच फोन पर हुई बातचीत में कच्चाबेरी रोड पर प्रति रेहड़ी वाले से 15 हजार रुपये की वसूली हो रही है। किला रोड पर आमदनी का कुल 10 फीसद या फिर 15 से 20 हजार रुपये हर माह की वसूली होती है। ऐसा दावा कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले कर रहे हैं। गांधी कैंप के निकट लगने वाली रेहड़ियों से भी वसूली की शिकायतें मिली हैं। सेक्टर-1 से सेक्टर-3 तक व सेक्टर-14, माता दरवाजा चौक, सुनारिया चौक, सुखपुरा चौक, पुराना बस अड्डा, शीला बाईपास, गोहाना अड्डा आदि बाजारों के अलावा पावर हाउस के निकट और हिसार रोड पर भी रेहड़ी संचालकों से वसूली की शिकायतें मिली हैं। स्ट्रीट वेंडर जोन तय करने बुलाई 21 को बैठक

शहरी क्षेत्र में कुल 14 स्थानों पर स्ट्रीट वेंडर जोन तय होने हैं। इनमें करीब 4590 रेहड़ी वालों के लिए स्थान निर्धारित होंगे। निगम प्रशासन ने इसी सप्ताह 3755 रेहड़ी वालों की लिस्ट फाइनल की है। इसमें 3200 रेहड़ी वालों का सत्यापन किया जा चुका है। निगम आयुक्त ने 21 फरवरी को स्ट्रीट वेंडर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसी में स्ट्रीट वेंडर जोन व पहचान-पत्र को लेकर फैसला होगा। 31 मार्च तक अतिक्रमण मुक्त कैसे होगा रोहतक

गोहाना अड्डा, भिवानी स्टैंड, अप्रोच रोड, झज्जर रोड, किला रोड, रेलवे रोड आदि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना है। 31 मार्च तक अभियान चलाकर अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। जिन दुकानों-शोरूम के आगे रेहड़ी-फड़ी वालों की जगह बिकी हुई हैं, वही व्यापारी अभियान में अक्सर खलल डालते हैं। अतिक्रमण हटवाने के दौरान हो चुके हैं हमले

निगम प्रशासन जब भी अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करता है तभी उनकी टीम पर हमले होते हैं। जून 2017 में रेलवे रोड पर निगम की टीम के साथ मारपीट हुई थी। गांधी कैंप से लेकर झज्जर रोड, गोहाना अड्डे पर विवाद हो चुके हैं। किला रोड पर पुलिस तक को व्यापारियों के गुस्से के बाद पीछे हटना पड़ा। वर्जन

यदि किसी बाजार में रेहड़ी लगाने के एवज में कोई वसूली कर रहा है तो यह पुलिस का मामला है। रेहड़ी संचालकों को पुलिस में शिकायत देनी चाहिए। स्ट्रीट वेंडर जोन तय करने के लिए बैठक बुलाई है, जिसके बाद रेहड़ी वालों के लिए स्थान तय हो जाएंगे।

आरएस वर्मा, आयुक्त, नगर निगम

------------- यह हैं बातचीत के मुख्य अंश ::::

व्यापारी : क्या आपको पता है कि नगर निगम वेंडर जोन बनाने जा रहा है। वेंडर जोन बनने से दूसरी जगह रेहड़ी लगाने पर जुर्माना लगेगा।

रेहड़ी संचालक : हां, अच्छी बात है। हमारे यहां(कच्चा बेरी रोड) पर दुकानों के आगे रेहड़ी लगाने पर 15-15 हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं।

--

व्यापारी : कभी प्रकरण में शिकायत नहीं की?

रेहड़ी संचालक : हम 11 साल से इसी स्थान पर रेहड़ी लगाते हैं। शिकायत के बाद रेहड़ी दूसरों की लगवा दी जाती हैं। नोट : 2.11 मिनट की बातचीत में सिर्फ अवैध वसूली पर ही बात हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.