खरावड़ में घर में घुसकर पीजी संचालक को चाकू से गोदा, गंभीर
हमलावरों ने किए दो फायर दोनों हो गए मिस तब मारे चाकू - कई दिन पहले आरोपितों के साथ हो गया था झगड़ा जांच में जुटी पुलिस जागरण संवाददाता रोहतक आइएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ गांव में पीजी संचालक को बाइक सवार आधा दर्जन हमलावरों ने चाकू से गोद दिया। आरोपितों ने दो बार गोली मारने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। घायल को गंभीर हालत में पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : आइएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ गांव में पीजी संचालक को बाइक सवार आधा दर्जन हमलावरों ने चाकू से गोद दिया। आरोपितों ने दो बार गोली मारने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। घायल को गंभीर हालत में पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है।
खरावड़ गांव निवासी धीरज पीजी संचालक है। हालांकि फिलहाल उसका पीजी खाली है। मंगलवार देर शाम धीरज गांव में अपने चाचा के घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन बाइक पर छह-सात युवक वहां पहुंचे। एक आरोपित ने तुरंत पिस्तौल निकालकर गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। तभी मौका मिलते ही धीरज घर के अंदर भागने लगा। आरोपित उसे घर के अंदर से खींचकर बाहर लाए और फिर से छाती पर पिस्तौल रखकर गोली चलाई। लेकिन वह भी मिस हो गई। इसके बाद आरोपितों ने उसकी पीठ के नीचे चाकू से दो वार और एक वार पैर पर किया। जिसमें वह गंभीर हालत में लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोपित गांव के रहने वाले हैं, जिनके साथ कई दिन पहले धीरज का झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। आरोपितों ने उसी रंजिश के चलते धीरज को मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।