कर्मचारी संगठनों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सरकार की नीतियों पर जताया विरोध
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पशु अस्पताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सीटू अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों की सभा हुई।
संवाद सहयोगी, महम : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पशु अस्पताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों की सभा हुई। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव बिजेन्द्र सिंह बेनीवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उप प्रधान प्रेम सिवाच व सीटू के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी की आड़ में जनता के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमले करते हुए श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। इससे पूर्व सभी महम पशु अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए किसान, मजदूर, कर्मचारियों का जत्था आजाद चौंक, राजीव चौंक होते हुए भिवानी स्टैंड पर पहुंचे। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव राय सिंह नेहरा ने किया। इस मौके पर जगवीर सिवाच, दलबीर कलसन, सत्यवान नेहरा, सोमबीर, सुनील, प्रदीप, बीरमति, कविता और महाबीर रांगी आदि मौजूद रहे।