रोहतक के डा. सांगवान बने कांग्रेस मेडिकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, रोहतक : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यूथ प्रकोष्ठ में मेडिकल प्रकोष्ठ क
जागरण संवाददाता, रोहतक :
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यूथ प्रकोष्ठ में मेडिकल प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ का रोहतक निवासी युवा कांग्रेसी डा. विपिन सांगवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में नेशनल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहमति पर डा. सांगवान को नियुक्ति पत्र दिया। नई जिम्मेदारी सौंपते हुए केशव यादव ने डाक्टर सांगवान से ऑल इंडिया में मेडिकल सेल का जल्द विस्तार करने की उम्मीद जताई है। इस मौके पर डा. सांगवान ने कहा कि उनको कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह बखूबी निभाएंगे। इसके लिए उन्होंने युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। रोहतक में भी डा. सांगवान की नियुक्ति पर चिकित्सक समाज में खुशी लहर दौड़ गई है। मेडिकल मोड़ स्थित उनके अस्पताल कर्मियों ने भी खुशी जताई और मिठाई बांटी।