किसानों के जननायक थे पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल : डा. नफे सिंह लाहली
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर सेक्टर-एक स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर सेक्टर-एक स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया। ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इनेलो जिलाध्यक्ष डा. नफे सिंह लाहली ने कहा कि स्व. चौधरी देवीलाल किसानों के जननायक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के लिए समर्पित किया, लेकिन आज देश व प्रदेश का दुर्भाग्य है कि देश का अन्नदाता सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि स्व. ताऊ देवीलाल ने किसानों को उनके हकों के लिए तमाम उम्र संघर्ष किया और आज भाजपा सरकार कृषि विरोध बिल लाकर उसी अन्नदाता को बर्बाद करने पर तुली है।
जिला प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने कहा कि आज पूरे देश में इन काले कानूनों के विरोध में अन्नदाता सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तब किसानों ने ही देश की अर्थव्यवस्था को संभाला था, लेकिन आज अपने हकों के लिए ही किसान सरकार की लाठियां खाने पर मजबूर है। इनेलो युवा नेता पुनीत मायना ने कहा कि स्व. ताऊ देवीलाल युवाओं के आदर्श हैं।
इस अवसर पर वेद भराण, ताजबीर शिमली, जितेन्द्र बल्हारा, वेद सिंह नैन, कुन्नी प्रधान, खजान सिंह, राजबीर वाल्मीकि, सतबीर सहरावत, पन्नालाल जैन, सुरेन्द्र, निट्टू सरदार, कुलदीप, दलबीर राणा, तारीफ नरवाल, दलबीर कान्ही, रणबीर हुड्डा, बलराज खासा, संदीप कुंडु, सोनू, कदम अहलावत, जयसिंह शिमली, सुरेन्द्र, मास्टर मुख्यतार सिंह, विक्रम डूमोलिया, धर्मपाल, कंवर सिंह राठी, हैप्पी, कमला मलिक, आजाद राठी, दलेल ढाका, ईश्वर सिंह मलिक प्रमुख रूप से शामिल रहें।