कृषि कानून किसानों की आय दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होंगे : डा. अरविद शर्मा
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति गंभीर हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति गंभीर हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। तीन कृषि कानून भी इसी दिशा में लागू किए हैं। जो नए कानून सरकार लेकर आई है, उससे किसानों की आय दोगुना होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।
सांसद अरविद शर्मा ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी राजनीति कर रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर भी सरकार गंभीर है। किसान संगठनों के साथ छह दौर की वार्ता केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में सरकार के प्रतिनिधि कर चुके हैं। अभी तक सरकार और किसानों के बीच वार्ता सकारात्मक रही है। किसानों को जो भी शंकाएं थी, उनको दूर करने का काम भी किया गया है। किसान संगठनों ने अपना पक्ष रखा, जो आपत्तियां थीं, उनको भी सरकार ने सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया है। एमएसपी खत्म नहीं होगा, इसको लेकर सरकार स्पष्ट कर चुकी है। इतना ही नहीं लिखित में भी इसका देने को तैयार हैं। किसान संगठन यह भी समझते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों हित में कोई भी गलत फैसला नहीं ले सकते हैं।
एसवाईएल हरियाणा कि किसानों की जीवन रेखा
डा. अरविद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिक नहर हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा है। लंबे समय से हरियाणा इस नहर से अपने हिस्से के पानी की मांग कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। लेकिन पंजाब सरकार हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं देना चाहती है। एसवाईएल नहर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के किसानों के साथ सभी जिला मुख्यालय पर शनिवार को उपवास रखेंगे।