करवाचौथ के अवसर पर करवाई मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से करवाचौथ के
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 05:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या मेजर संतोष धनखड़ ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सुंदर मेहंदी रचाकर निर्णायक मंडल को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्राचार्या ने भारतीय संस्कृति में मेहंदी के महत्व के बारे में जनकारी देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति का विश्व में मान है। साथ ही हमें अपने त्योहारों को पारंपरिक रूप मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन डा. प्रेम पूनम ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें