Move to Jagran APP

महिलाएं अपने आपको किसी से कम न समझें : डा. आहूजा

जागरण संवाददाता, रोहतक : महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस का द

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:01 PM (IST)
महिलाएं अपने आपको किसी से कम न समझें : डा. आहूजा
महिलाएं अपने आपको किसी से कम न समझें : डा. आहूजा

जागरण संवाददाता, रोहतक : महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस का दुर्गा शक्ति एप अब आइफोन में भी उपलब्ध हो गया है। अब आइफोन उपभोक्ता भी इस एप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह बात इनर व्हील क्लब सदस्यों ने सैनी ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस शिविर के दौरान कही। इस शिविर में करीब 500 से भी लड़कियों ने भाग लिया। क्लब की प्रधान डा. अंजू आहूजा ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों को अपने आपको किसी से कम आंकना नहीं चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके बराबर खड़ी हैं। ऐसे में उन्हें बस जरूरत है अपने अंदर की शक्ति को जगाने और अपनी ताकत को पहचाने की। इस दौरान एएसआइ सुशीला और हेड कांस्टेबल राम भट्टी ने लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी और उन्होंने बताया कि यह एप डाउनलोड करके महिलाएं, लड़कियां अपने साथ होने वाली किसी की घटना की जानकारी दुर्गा शक्ति वाहिनी को दे सकती हैं। इस एप का प्रयोग करने पर पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चल जाता है और उनकी मदद के लिए पुलिस समय पर पहुंच कर किसी अनहोनी को रोकने में कामयाब हो जाती है। शिविर के दौरान प्राचार्य संगीता अरोड़ा, क्लब की सचिव निरूपमा, सुनीता मल्होत्रा, मृदुला जैन, नीलम बधवार, कमल विज, कमलेश मलिक, मंजू ¨बदल मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.