दिव्यांग बच्चों के साथ फुटबॉल खेल आप प्रदेशाध्याक्ष ने मनाया नया साल
जागरण संवाददाता, रोहतक : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने मंगलवार को नया वर्ष
जागरण संवाददाता, रोहतक :
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने मंगलवार को नया वर्ष जनसेवा संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ फुटबाल खेलकर मनाया। उन्होंने नववर्ष पर वृद्ध व बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए। सार्वजनिक स्थानों पर बाहर ठंड से ठिठुर रहे कुछ लोगों ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी रैन बेसरे स्थापित करने की मांग भी प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष उठाई।
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद मंगलवार को लाल हुकुमचंद गोशाला व स्वामी चेतन्य महाराज द्वारा चलाए जा रहे मानव जनसेवा संस्थान के वृद्धाश्रम व अनाथालय में पहुंचे। गोशाला में उन्होंने गायों को चारा खिलाया और उनकी सेवा की। इसके बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मुलाकात की और उनकों गर्म वस्त्र व फल वितरित कर उनके साथ समय बिताया। बाद में उन्होंने अनाथालय में दिव्यांग बच्चों के साथ फुटबाल खेली। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वामी चेतन्य महाराज द्वारा किए जा रहे नि:स्वार्थ भाव से मानव हित कार्यों को सराहा। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने नए साल की प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य व जीवन की कामना की व प्रदेश की जनता को यही संदेश किया कि हर कोई संकल्प लें कि वे देश के लिए कुछ न कुछ अच्छा कार्य करें व अपने अदंर की बुराई को खत्म करने का की कोशिश करें।