Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर निर्माण में जन जन का समर्पण आवश्यक : जैन

भगवान श्रीराम जन-जन के है उनके जन्म स्थान पर निर्मित होने वाले मंदिर में जन-जन का समर्पण आवश्यक है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 06:30 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण में जन जन का समर्पण आवश्यक : जैन
श्रीराम मंदिर निर्माण में जन जन का समर्पण आवश्यक : जैन

जागरण संवाददाता, रोहतक : भगवान श्रीराम जन-जन के है उनके जन्म स्थान पर निर्मित होने वाले मंदिर में जन-जन का समर्पण आवश्यक है। इसके लिए राम भक्त देश के 12 करोड़ परिवारों से प्रत्यक्ष संपर्क कर निधि समर्पण का आग्रह करेंगे। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने यह बात कही। वे सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान की जिला कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर रोहतक में किया गया। डा. जैन ने कहा कि राम मंदिर निर्माण राम राज्य के स्थापना का कार्य है। इस कार्य का शुभारंभ महामहिम राम नाथ कोविद की ओर से किए गए निधि समर्पण से शुरू हो चुका है। साथ ही वाल्मीकि समाज के महामंडलेश्वर कृष्ण शाह से मोहन भागवत ने निधि समर्पण स्वीकार कर समाज में समरसता का संदेश दिया। बैठक में कहा गया कि निश्चित किया गया कि जिले में सभी हिदू परिवारों से संपर्क कर निधि समर्पण का आग्रह किया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग 500 टोलियों का गठन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी परिवारों में संपर्क होगा। जिसमें 2000 कार्यकर्ता पूर्ण समय देकर इस कार्य को संपन्न करेंगे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह सुभाष आहूजा ने कहा कि हरियाणा में यह अभियान 31 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें प्रांत के सभी हिदू परिवारों से संपर्क किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज जनसेवा संस्थान रोहतक ने अपने निजी कोष से 251000 की राशि समर्पण की घोषणा की, साथ ही ईश्वर व नवीन गोयल ने अलग-अलग 151000 की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला संघचालक देवेंद्र गोयल, जिला अभियान प्रमुख राजीव, जिला कार्यवाह मनजीत, विहिप जिला मंत्री यज्ञदत्त, समरसता प्रमुख अमित, धर्माचार्य प्रमुख तिलक, कार्यालय प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, प्रचार प्रमुख ईश्वर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.