रोहतक में बेटी ने ही कराई अपनी मां की हत्या, शादी में बन रही थी बाधा; आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
रोहतक में एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी, क्योंकि मां उनके रिश्ते ...और पढ़ें
-1791306269934_m.webp)
बेटी ने ही कराई अपनी मां की हत्या, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार।
HighLights
बेटी जानवी ने प्रेमी विशाल संग मिलकर मां की हत्या की
शादी में बाधा बनने पर मां रामेश्वरी की गला दबाकर हत्या
हत्या को करंट लगने का हादसा दिखाने की कोशिश की गई
जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर के शिवाजी नगर निवासी रामेश्वरी की उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी सोनीपत के मुकीमपुर के विशाल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने शादी में बाधा बनने पर हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, तीन अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कालेज खानपुर के अस्पताल से सूचना मिली कि सेक्टर-15 में रहने वाली रामेश्वरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मूलरूप से रोहतक के शिवाजी नगर की रहने वाली रामेश्वरी अपनी 22 वर्षीय बेटी जानवी के साथ किराए पर रह रही थी। रामेश्वरी के पति और बेटे की पहले मौत हो चुकी है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। वहां पर बेटी ने मां के पोस्टमार्टम से इंकार किया। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने महिला की मौत करंट से नहीं बल्कि गला और मुंह दबाने से हुई बताया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मकान का निरीक्षण किया तो कमरे में खून लगी चादर और एक्सटेंशन बोर्ड मिला।
पुलिस ने जानवी के दोस्त विशाल से शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले जानवी से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और वह सेक्टर-15 के मकान में जानवी की मां रामेश्वरी के साथ रहने लगे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रामेश्वरी शादी के लिए तैयार नहीं हुई, जिसके चलते उसने जानवी के कहने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हादसा दिखाने के लिए हाथ पर करंट लगा दिया।
मां को ठिकाने लगा दो, कोई गवाही देने वाला भी नहीं होगा
मां की हत्या के बाद बेटी बेटी के ड्रामे ने पुलिस को भी उलझा दिया। विशाल ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर को जानवी ने उससे कहा कि उसकी सहेली सोनिया का जन्मदिन है और वह पार्टी में चली जाएगी। घर में मां अकेली होगी। उसे ठिकाने लगा देना। हत्या के बाद उसके खिलाफ कोई गवाही देने वाला भी नहीं होगा।
विशाल ने पुलिस को बताया तीन अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने रामेश्वरी की मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। मौत को हादसा दिखाने के लिए बिजली के एक्सटेंशन बोर्ड की तार में कट लगाकर रामेश्वरी के बाएं हाथ पर करंट लगाया। हत्या के बाद विशाल ने जानवी को हत्या की सूचना दी।
इसके बाद वह घर पहुंची और ड्रामा करते हुए पड़ोसियों को करंट से मौत बताया। दोनों महिला को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद महिला को एंबुलेंस में खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां से पुलिस को सूचना मिली।
करंट लगने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की बात सामने आई है, इसके बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। -एएसआई संजीव, जांच अधिकारी, सेक्टर-27 थाना।
