Move to Jagran APP

दर्शना देवी सामाजिक महिला थीं, कोई उनके दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटा : सांसद

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की मामी दर्शना देवी आहूजा की रस्म क्रिया पर सोमवार को शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में कोरोना टीकाकरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 06:24 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 06:24 AM (IST)
दर्शना देवी सामाजिक महिला थीं, कोई उनके दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटा : सांसद
दर्शना देवी सामाजिक महिला थीं, कोई उनके दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटा : सांसद

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की मामी दर्शना देवी आहूजा की रस्म क्रिया पर सोमवार को शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में कोरोना टीकाकरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सांसद डा. अरविद शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर समेत कई गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर 598 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया जबकि 104 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया।

loksabha election banner

सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि दर्शना देवी आहूजा एक धार्मिक प्रवृत्ति की शख्सियत थी। उनके दरवाजे पर कोई भी जरूरतमंद चला जाता था तो वह खाली हाथ नहीं लौटता था। आहूजा परिवार एक सामाजिक परिवार हैं और सदैव लोगों के सुख-दुख में शामिल रहा है। भगवान संकट की इस घड़ी में इस परिवार को शक्ति दे।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि उनकी मामी ने सदैव उनका मार्गदर्शन किया। हर वक्त दूसरों की भलाई के लिए चिता करती रही। उन्होंने जो संस्कार सभी परिवार के सदस्यों को दिए हैं, उन संस्कारों पर आगे बढ़ते हुए समाज की सेवा करते रहेंगे। दर्शना देवी आहूजा के पुत्र समाजसेवी पवन आहूजा ने रस्म क्रिया में पहुंचे सभी लोगों का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। वैक्सीन और रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले सभी शहरवासियों का धन्यवाद किया। रस्म क्रिया के बाद परिवार के लोगों ने दर्शना देवी की याद में त्रिवेणी लगाई। संत समाज ने परिवार के सभी लोगों और शहरवासियों को आशीर्वाद दिया। भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। बाद में प्रसाद वितरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.