घिलौड़ कलां में रंजिश के चलते केबल संचालक पर ताबड़तोड़ फाय¨रग, गंभीर
रोहतक के घिलौड़ कलां गांव में कलेक्शन कर रहे केबल संचालक पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसमें दो गोली केबल संचालक को लग गई, जिसे आनन-फानन में पीजीआइ में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। केबल संचालक का बड़ा भाई शराब ठेकेदार है, जिसने गांव के ही छह नामजद समेत कई अज्ञात पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : घिलौड़ कलां गांव में कलेक्शन कर रहे केबल संचालक पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसमें दो गोली केबल संचालक को लग गई, जिसे आनन-फानन में पीजीआइ में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। केबल संचालक का बड़ा भाई शराब ठेकेदार है, जिसने गांव के ही छह नामजद समेत कई अज्ञात पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
घिलौड़ कलां गांव निवासी 35 वर्षीय प्रवेश खेतीबाड़ी के साथ-साथ गांव में केबल का काम भी करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह गांव के बाहरी छोर पर बने घरों में केबल के कलेक्शन के लिए गया था। वह बाइक पर सवार था। गांव के बाहर पहुंचते ही तीन बाइकों पर आए आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई गोलियां बरसा दी, जिसमें एक गोली केबल संचालक के कंधे और दूसरी गोली उसकी कमर में लग गई। गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। केबल संचालक को मरा समझकर हमलावर हवाई फाय¨रग करते हुए वहां से फरार हो गए। पता चलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। परिजन घायल को लेकर पहले गोहाना गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में लाया गया। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मंजीत मोर भी पीजीआइ में पहुंच गए। साथ ही पुलिस ने गांव में पहुंचकर भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। केबल संचालक का बड़ा भाई मनदीप शराब ठेकेदार है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। हमलावर पक्ष मुहल्ले में दबंगई करता है। इसी वजह से एक-दो बार उन लोगों के साथ कहासुनी भी हो गई थी। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों की तरफ छह नामजद समेत कई अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
फायरिंग से मचा हड़कंप
हमलावरों ने एक के बाद एक कई फाय¨रग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए कोई भी नहीं समझ पाया कि आखिर क्या हुआ है। जब हमलावर वहां से हवाई फाय¨रग करते हुए भागे तब सभी अपने-अपने घरों में छिप गए।
--------------
पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने की बात सामने आयी है। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- मनजीत मोर, थाना प्रभारी सदर।