युवक पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, रोहतक : न्यू विजय नगर कॉलोनी छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर घ
जागरण संवाददाता, रोहतक : न्यू विजय नगर कॉलोनी छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जनता कॉलोनी की रहने वाली पूनम पत्नी सत्यवान ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय और मां रोशनी न्यू विजय में किराये पर रहते हैं। शनिवार देर शाम वह अपने अपने मायके में गई थी। गेट के पास पहुंचते ही उसने देखा कि गोहाना के महन्दपुर गांव निवासी अनुज हाथ में तलवार लेकर उसके घर में घुसा है, जो उसके भाई संजय पर हमला कर रहा है। शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पीड़ित का कहना है कि हमला करने वाला आरोपित उनके परिवार की लड़की को परेशान कर रहा था। संजय ने इसका विरोध किया। इसी वजह से आरोपित ने उसे मारने की नीयत से हमला किया है। शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।