Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कृषि मंत्री का पुलता

शहर के मुख्य चौराहे भिवानी स्टैंड पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 08:07 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कृषि मंत्री का पुलता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कृषि मंत्री का पुलता

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के मुख्य चौराहे भिवानी स्टैंड पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। यह भी चेतावनी दी है कि कृषि मंत्री अपने बयान को साबित करें नहीं तो इस्तीफा दें। कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी के नेतृत्व में कृषि मंत्री जेपी दलाल का पुतला दहन किया गया।

loksabha election banner

अपने बयान को साबित करें जेपी दलाल, नहीं तो इस्तीफा दें : बख्शी

कांग्रेस नेता बख्शी ने कहा के भाजपा सरकार के कृषि मंत्री ने जो किसान आंदोलन पर चीन व पाकिस्तान जैसे देशों से फंडिग किए जाने का जो आरोप लगाया है वह सरासर निदनीय है। यह केवल किसानों का नहीं समूचे भारत देश का अपमान है। सरदार महेंद्र सिंह कोचर, राजीव अत्री,अमर अरोड़ा,नंद किशोर कपूर व सरदार महेंद्र खुराना ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनी आजाद, तिलकराज मग्गू, सत्यवान चहल, रमेश गोस्वामी, रोशन उप्पल, कुलदीप सिंह केडी सरदार गुरमीत सिंह कोचर, अमित वर्मा, त्रिलोक चंद सर्राफ, विक्रम राठी, अनिल सहगल, राकेश कपूर, पवन चौटाला, सन्नी मित्तल, रवि मल्होत्रा, अन्नू गोयल, विकास सरोहा, अभिषेक अहलावत, दिनेश शर्मा, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

निदाना में सरकार का पुतला फूंककर की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, महम : निदाना में किसान आंदोलन के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अंबानी, अडानी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी रामदेव, कंगना रनौत व हरियाणा कृषि मंत्री जेपी दलाल के पूतले फूंके। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा की सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। किसान देश की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि यदि किसानी खत्म हो गई तो यह देश भूखा मर जाएगा।

इस अवसर पर युवा नेहरा खाप अध्यक्ष संदीप नेहरा, कृष्ण नेहरा, मनोज नेहरा, अरमान, सोनू, दीपक राठी, सुरेंद्र, सोनु राठी, सत्यवान पंच कल्याणक, चरण राठी, काला राठी, राजू राठी, मोनू नाई, राकेश जांगड़ा, संदीप आदि किसान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.