हलकी बरसात के बाद फिर से ठंडक बढ़ी
फोटो संख्या : 31 जागरण संवाददाता, रोहतक : बुधवार को बूंदाबांदी के बाद फिर से ठंडक ब
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:56 PM (IST)
फोटो संख्या : 31
जागरण संवाददाता, रोहतक : बुधवार को बूंदाबांदी के बाद फिर से ठंडक बढ़ गई है। दिनभर बूंदाबांदी के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह मौसम में आंशिक परिवर्तन हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें