विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Subhash Chandra Bose Jayanti 2024: 'नेताजी सामान्य नाम नहीं है बल्कि आजादी की कहानी' पढ़ें रोहतक में और क्या बोले CM?

By Omparkash Vashisht Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 23 Jan 2024 02:23 PM (IST)

Rohtak मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद ...और पढ़ें

Haryana: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के दिन रोहतक में CM मनोहर लाल। फाइल फोटो
Haryana: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के दिन रोहतक में CM मनोहर लाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. नेताजी ने ही दी गांधीजी को राष्ट्रपिता की उपाधि-CM मनोहर लाल
  2. लोगों का जीवन सुगम करना सरकार का काम: मुख्यमंत्री
  3. हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा हो रहा है सार्थक-अरविंद शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक। मंगलवार को रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लड्डू वितरित किए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी सामान्य नाम नहीं है बल्कि आजादी की कहानी है। देश में आजादी के लिए देशवासियों ने आत्मविश्वास पैदा किया। नेताजी( Netaji Subhash Chandra Bose) और महात्मा गांधी(Mahatma Gandhi) ने लोगों में ये विश्वास पैदा किया कि आजादी मिल सकती है।

नेताजी ने ही दी गांधीजी को राष्ट्रपिता की उपाधि-CM मनोहर लाल

नेताजी ने 50 हजार की आजाद हिन्द फौज तैयार की थी। नेताजी के एक आह्वान पर लोग सेना में भर्ती हो गए। गांधी जी ने अहसयोग आंदोलन चलाया, उनकी भी बड़ा योगदान था। गांधीजी को राष्ट्रपिता की उपाधि नेताजी ने ही दी थी। 22 जनवरी 2024 का दिन भी इतिहास में दर्ज हो गया। पूरा देश राममय हो गया था।

रोहतक: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह में मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल।

जन जन में राम, कण कण में राम हो गया था। संत समाज ने लोगों जागृत किया । गीता जीवन जीने का अर्थ है। लोगों को सुगम जीवन देने का काम सरकार का होता है। दस साल पहले ये नहीं था। लेकिन अब मोदी के प्रयासों से संभव होने लगा है।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: पहले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को कांग्रेस ने नकारा, अब ये सांसद बता रहे इसे ऐतिहासिक दिन

रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद लड्डू वितरित करते हुए

हरियाणा में भी काफी चीजें ठीक हो गई है। रेवाड़ी में हरी सिंह, मूर्थला गांव, जयप्रकाश और एक कोसली गांव में आजाद हिन्द फौज के सेनानी जीवित हैं। तीनों जिलों के डीसी ने उनको घर जाकर सम्मानित किया है।

हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा हो रहा है सार्थक-अरविंद शर्मा

सांसद अरविंद शर्मा(Arvind Sharma) ने जय-जय श्री राम से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने मोदी जी की गारंटी वैन को घर-घर तक पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह में मौजूद लोग

शर्मा ने कहा कि नेताजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन त्याग और संघर्ष से भरा रहा। उनमें राष्ट्रवाद और देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। मोदी के नेतृत्व में देश 2047 में भारत विकसित देश बनेगा।

इसकी नींव पीएम मोदी(PM Modi) ने रख दी है। आत्मनिर्भर भारत बनेगा और मोदी के सपने को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व हरियाणा में हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा सार्थक हो रहा है। एक करोड़ घरों को सोलर सिस्टम(solar system) से जोड़ने का आह्वान पीएम मोदी ने अयोध्या से किया था।

यह भी पढ़ें: Haryana News: हिसार से जयपुर की रात्रि बस सेवा आज से हुई शुरू, भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर में 24 जनवरी तक ट्रायल