52 हजार खाली प्लाट में सफाई अभियान चलेगा, सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक
शहरी क्षेत्र में खाली पड़े 52 हजार खाली प्लाट में एक बार फिर से सफाई अभियान चलाने का दावा नगर निगम के अधिकारियों ने किया है।
जागरण संवाददाता, रोहतक:
शहरी क्षेत्र में खाली पड़े 52 हजार खाली प्लाट में एक बार फिर से सफाई अभियान चलाने का दावा नगर निगम के अधिकारियों ने किया है। वीरवार को नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की समीक्षा की। मेयर और आयुक्त ने सख्त आदेश दिए हैं। यह भी कहा है कि रोहतक को टॉप-10 शहरों में शामिल कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारी सभी 22 वार्डों में जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
मेयर मनमोहन गोयल और आयुक्त प्रदीप गोदारा ने निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आदेश दिए हैं कि सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा। धार्मिक संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस, कम्युनिटी सेंटर से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों में भोग-प्रसाद तक नहीं देंगे। बर्तनों की उपयोगिता बढ़ाने की बात कही है। वहीं, सिगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के लिए फीडबैक भरवाएंगे। नोडल अधिकारी जिन सड़कों पर धूल/रेत ज्यादा हैं उनकी पहचान करेंगे वहां सफाई अभियान भी चलाएंगे। मुख्य मार्गो पर स्थित खाली प्लाटों की सफाई की सफाई करवाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। हर घर/दुकान/संस्थान में गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान होना चाहिए। उन्हें अलग-अलग कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी में डालना और कूडे़/रबड़/प्लास्टिक में आग लगाने वालों को चिह्नित किया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक व सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना/चालान होंगे। मलबा/निर्माण सामग्री मलबा मात्र सुनारियां जेल रोड पर निर्धारित स्थल पर डालने के लिए जागरूक अभियान चलाया जाएगा। अनुपालना उसके उपरांत चालान सुनिश्चित करेंगे। मलबा/निर्माण सामग्री के निष्पादन का कार्य जल्द जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नालों की सफाई का निरीक्षण करें व उनको कवर करवाएंगे।