हरियाणा में महम के मामराजपुरा में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
महम के मामराजपुरा गांव में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के ...और पढ़ें
-1786588822950_m.webp)
11वीं की छात्रा ने लगाया फंदा (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
महम के मामराजपुरा में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।
छात्रा ने घर की पहली मंजिल पर फंदा लगाकर जान दी।
आत्महत्या के कारणों का अभी तक नहीं चला पता।
संवाद सहयोगी, महम। महम क्षेत्र के मामराजपुरा गांव में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। छात्रा रोहतक में कोचिंग भी ले रही थी।
जानकारी के अनुसार छात्रा अचानक घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे तुरंत महम के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद स्वजन छात्रा के शव को पीजीआइएमएस, रोहतक लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
