ड्यूटी से लौट रहे कर्मी का छीना मोबाइल
जागरण संवाददाता, रोहतक : पुरानी सब्जी मंडी थाना में ड्यूटी से लौट रहे एक कर्मचारी का बाइक सवारों ने
जागरण संवाददाता, रोहतक : पुरानी सब्जी मंडी थाना में ड्यूटी से लौट रहे एक कर्मचारी का बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला के इटकौली गांव के रहने वाले कामरान इलाही ने बताया कि वह वर्तमान में गोहाना अड्डा के पास रहते हैं। वह शुक्रवार की देर रात को करीब नौ बजे अपने ऑफिस का काम खत्म कर के वह घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पास परिजन का फोन आ गया। उन्होंने फोन रिसीव किया और बात करते हुए चलने लगे। अभी जैसे ही वह बाल भारती स्कूल के पास पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार होकर दो लड़के उनके पीछे आए। तभी एक लड़के ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बाइक सवार मोबाइल छीन कर साईं दास कॉलोनी की ओर भाग गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत देते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।