शिक्षा भारती स्कूल बहुअकबरपुर के बच्चों ने जीते 36 पदक
जागरण संवाददात, रोहतक : दयानंद सिल्वर सिटी नाभा पंजाब में उत्तर क्षेत्रीय तीन दिवस एथलेटिक्स प
जागरण संवाददात, रोहतक :
दयानंद सिल्वर सिटी नाभा पंजाब में उत्तर क्षेत्रीय तीन दिवस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिक्षा भारती स्कूल बहुअकबरपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 36 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
प्राचार्य विनोद वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के 620 खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक तथा 14 कांस्य पदक के साथ कुल 36 पदक प्राप्त किए। राहुल मलिक को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का अवार्ड मिला। विजेता खिलाड़ी 29 अक्टूबर से दो नवंबर 2018 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में खेलने जाएंगे। इसी के साथ ही कुरूक्षेत्र में हुई अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर की छात्रा वर्षा तथा रीतिका त्रिपुरा में खेलने जाएंगी। पतंजलि महिला योग पीठ की अध्यक्षा बहन दया आर्या ने खेल प्रशिक्षक कांता व संदीप को खिलाड़ियों की जीत पर बधाई दी।
गोहाना रोड स्कूल के बच्चों का भी सराहनीय प्रदर्शन
शिक्षा भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोहाना रोड के विद्यार्थियों का इस प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत किया और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य डा. संजय सोनी ने बताया कि स्कूल के अंडर-11 में तीन छात्राओं और अंडर-19 में एक छात्र सोनू ने हिस्सा लिया । इसी तरह पांचवी कक्षा की छात्रा लवली ने 200 मीटर दौड़ और गोला फेंक में तीसरा, रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पांचवीं कक्षा की छात्रा मानसी ने रिले रेस व रेस में दूसरा तथा ऊंची कूद में तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा के छात्र 800 मीटर रेस में प्रथम तथा रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।