Move to Jagran APP

शहर में छठ पर्व की धूम, सूर्य भगवान को संध्या अ‌र्ध्य देने उमडे छठव्रती

रोहतक में शनिवार को छठ पर्व की धूम रही। भालौठ सब बांच नहर में दिल्ली रोड पर करीब एक किलोमीटर एरिया में बनाए घाट पर शाम के समय सूर्य भगवान को संध्या अ‌र्ध्य देने के लिए बड़ी संख्या में छठव्रती उमड़े। जहां उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर अ‌र्ध्य दिया। छठ पर्व के चलते नहर में अनेक स्थानों पर बनाए गए घाटों को भी सजाया गया। घाटों के आसपास रंग बिरंगी लाइटे लगाई है और विशेष प्रकार की सजावट की गई। छठ पर्व को लेकर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:40 AM (IST)
शहर में छठ पर्व की धूम, सूर्य भगवान को संध्या अ‌र्ध्य देने उमडे छठव्रती
शहर में छठ पर्व की धूम, सूर्य भगवान को संध्या अ‌र्ध्य देने उमडे छठव्रती

जागरण संवाददाता, रोहतक :

prime article banner

रोहतक में शनिवार को छठ पर्व की धूम रही। भालौठ सब ब्रांच नहर में दिल्ली रोड पर करीब एक किलोमीटर एरिया में बनाए घाट पर शाम के समय सूर्य भगवान को संध्या अ‌र्ध्य देने के लिए बड़ी संख्या में छठव्रती उमड़े। जहां उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना कर अ‌र्ध्य दिया। छठ पर्व के चलते नहर में अनेक स्थानों पर बनाए गए घाटों को भी सजाया गया। घाटों के आसपास रंग बिरंगी लाइटें लगाई है और विशेष प्रकार की सजावट की गई। छठ पर्व को लेकर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने गीत गाए और ढोल बाजे पर नृत्य भी किया। युवाओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान नहर के पटरी पर मेला भी लगा रहा है। जहां से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। वहीं झूले भी लगाए गए, जिन पर बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया। छठव्रतियों के लिए एहतियात के तौर पर नहर में मोटर बोट भी तैनात रहीं वहीं पुलिस सुरक्षा के भी बंदोबस्त रहे। छठव्रतियों ने बताया कि छठ का पहला अ‌र्ध्य सूर्य भगवान को दिया गया। छठ पर्व पर पहला अ‌र्ध्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अ‌र्ध्य भगवान सूर्य की पत्नी प्रत्यूषा को दिया जाता है। छठ पूजा के दौरान सूर्य की उपासना करते हुए उन्हें अ‌र्ध्य देने का विधान बताया गया है। रविवार को उगते सूर्य को अ‌र्ध्य दिया जाएगा। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है। रोहतक के सांसद अरविद शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ छठ पर्व मनाया। वे नहर पर बनाए घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को से कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इससे हमारी धार्मिक एकता बढ़ती है। पुरुषों ने भी रखा है व्रत

हालांकि छठ पर्व में ज्यादातर महिलाएं की व्रत रखती हैं। लेकिन महिलाओं के साथ ही पुरुषों ने भी व्रत रखा है। शिवाजी कालोनी निवासी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि वे आठ साल से छठ व्रत करते आ रहे हैं। वहीं नई अनाज मंडी निवासी अवधेश ने बताया कि वे 12 साल से जबकि सुंदर ने बताया कि वे भी करीब 12 साल से छठ व्रत करते आ रहे हैं। वहीं नागेंद्र ने बताया कि वे एक साल से व्रत करने लगे है। उनकी आस्था इसमें बढ़ने लगी है। वे अपने परिवार के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए यह व्रत करते हैं। उधर, दंपतियों ने भी छठ व्रत रखा है। रेलवे कालोनी निवासी बृज कुमार सिंह व उनकी पत्नी रेनू सिंह ने छठ व्रत रखा है। उन्होंने एक साथ यहां नहर पर पहुंच कर परिवार के साथ पूजा अर्चना की ओर संध्या अ‌र्ध्य दिया। गौकर्ण धाम पर मनाया छठ पर्व

उधर, गौकर्ण धाम स्थित तालाब पर भी छठ पर्व मनाया गया। जहां पर फाफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने विधि विधान से संध्या अ‌र्ध्य दिया। यहां पर भंडारा भी लगाया गया। जिसमें बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा हिसार रोड, सुनारिया रोड व अन्य स्थानों पर भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.