Move to Jagran APP

चौधरी देवीलाल को हर इंसान मानता है अपना आदर्श : हरज्ञान

पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने देवीलाल को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:09 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 07:09 AM (IST)
चौधरी देवीलाल को हर इंसान मानता है अपना आदर्श : हरज्ञान
चौधरी देवीलाल को हर इंसान मानता है अपना आदर्श : हरज्ञान

संवाद सहयोगी, महम : पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खरकड़ा व बहुअकबरपुर में ताऊ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। जजपा नेता हरज्ञान ठेकेदार ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसानों के मसीहा थे। जीवनपर्यंत किसानों व कमेरे वर्ग के लिए चौधरी देवीलाल ने संघर्ष किया। लेकिन सत्ता के आगे कभी झुके नहीं। जननायक ताऊ देवीलाल सही मायनों में भारतीय राजनीति के युगपुरुष हैं। जिन्हें आज भी हर युवा, किसान, मजदूर व समाज का हर वर्ग से जुड़ा इंसान अपना आदर्श मानता है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उनके सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। किसान के लिए लाए गए तीनों अध्यादेशों का उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पूरी तरह से अध्ययन कर चुके हैं। अगर ये किसान विरोधी बिल होता तो उसका खुलकर विरोध जताते। विरोधी दल उनके जनहित के कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को बहकावे में न आकर सरकार का सहयोग करना चाहिए। चौधरी देवीलाल किसानों से बेहद प्यार करते थे। उनके ही पदचिह्नों पर चलते हुए वे किसी भी किसान विरोधी नीति को लागू नहीं होने देंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.